फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रेप की कोशिश, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, हुआ गर्भपात
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र की घटना, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
कप्तान ने कोखराज इंस्पेक्टर को दिया जांच और कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक गर्भवती महिला से पड़ोसी युवक ने दरिंदगी का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जिससे गर्भपात हो गया। पीड़िता ने बुधवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
कोखराज इलाके की एक महिला ने बताया कि छह जनवरी की शाम वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और दुराचार का प्रयास करने लगा। चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने पिटाई की। चोट लगने से छह महीने का गर्भ गिर गया। आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में कुछ सुधार होने पर बुधवार को उसने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ----
विज्ञापन

धोखाधड़ी करके भतीजे की बेच दी भूमि
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव में रहने वाले एक शातिर ने धोखाधड़ी करके अपने भतीजे की भूमि बेच दी। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने बुधवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर सुहेला निवासी सादाब ने बताया कि उसके पिता अजहर की करीब छह साल पहले मौत हो चुकी है। पीड़ित की मानें तो परिवार का खर्च चलाने के लिए वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर 17 दिसम्बर 2018 को चाचा ने धोखाधड़ी कर उसकी गांव स्थित भूमि बेच दी। दो जनवरी को क्रेता को कब्जा भी दिला दिया। उसने शिकायत स्थानीय तहसील प्रशासन व पुलिस से की। आरोप है कि अफसरों ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें