फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता चल रहे तीन विद्यालय सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। बगैर मान्यता के चल रहे तीन स्कूल शनिवार को सील कर दिए गए। विभागीय नोटिस के बावजूद यह सभी विद्यालय संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई से इलाके में खलबली है।
विज्ञापन


कुशीनगर हादसे के बाद सक्रिय हुए शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित फर्जी विद्यालयों को नोटिस जारी कर विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद शातिर शिक्षा माफिया स्कूलों का संचालन कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर खंड शिक्षाधिकारियों की टीम ने शनिवार को सिराथू इलाके में छापेमारी की। इस दौरान भरवारी कस्बे स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर, एसएस निकेतन इंग्लिश स्कूल भटपुरवा, शिवाजी शिक्षा निकेतन टीकरडीह समेत तीन विद्यालय संचालित हो रहे थे। टीम ने यहां अध्ययनरत बच्चों को उनके घर भेजवाने के साथ ही तीनों स्कूलों को सील कर दिया। इस कार्रवाई में खंड शिक्षाधिकारी सिराथू अरविंद पटेल, सरसवां के मिथलेश कुमार, कौशाम्बी के जगतनारायण शामिल रहे। टीम ने सील किए गए स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें