फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील व सपा नेता के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील व सपा नेता के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

-करोड़ों रुपया की भूमि पर हुआ था खेल
-डीएम के निर्देश पर सदर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरनारायण मिश्र व सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण का मामला सदर कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दायरे में पूर्व अध्यक्ष व सपा नेता आए हैं। कब्जे की भूमि की कीमत करोड़ों रुपये लगभग बताई जा रही है।
मंझनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हाशमी बेगम के प्रतिनिधि व सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू के खिलाफ शत्रु सम्पत्ति की जमीन कब्जा करने का आरोप था। इसकी शिकायत डीएम से की गई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर लेखपाल ओम प्रकाश गुप्ता ने डीएम को अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने डीएम के निर्देश पर सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यही आरोप जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरनारायण मिश्र के ऊपर था। उनके खिलाफ भी एक भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ रामअभिलाष पुत्र भगौती ने शिकायत की थी। जांच के बाद पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है। सदर कोतवाल धनजंय वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। इस कार्रवाई की जद में दो दर्जन से अधिक लोग आ चुके हैं। बीच में कार्रवाई शिथिल हो गई थी। इस पर डीएम ने मातहत अधिकारियाें को चेतावनी दी थी। हिदायत का ही असर है कि एक बार फिर से ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन



हड़पा स्कूल का रुपया, एफआईआर
स्कूल निर्माण के लिए आया रुपया डकार गए थे गुरू जी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर कोतवाली के कैनी में तैनात प्रधानाध्यापक कुंवर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला दर्ज हो गया है। शिक्षक ने स्कूल निर्माण के लिए आए रुपये से खिलवाड़ किया है। एबीएसए की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
शमसाबाद निवासी कुंवर धर्मेंद्र प्रताप सिंह तीन साल पहले कड़ा ब्लाक के निंदूरा में तैनात थे। इसके बाद इनकी तैनाती सिराथू के भगौतपुर में हुई। भगौतापुर में स्कूल भवन के निर्माण के लिए प्रधानाध्यापक को छह लाख चालीस हजार रुपया शासन से मिला। स्कूल का आधा अधूरा निर्माण शिक्षक ने कराया और रुपया डकार गए। भवन निर्माण न होने पर शिक्षक को निलंबित कर कैनी जूनियर विद्यालय से सम्बद्ध कर दिया। इस मामले की जांच बीएसए महाराज स्वामी ने एबीएसए नीरज श्रीवास्तव को को सौंपी। एबीएसए ने पूरे मामले की जांच करने के बाद शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने शिक्षक कुंवर धर्मेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ सरकारी धन गबन करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

--------------------
गड़रियन का पुरवा के हेडमास्टर पर क्यों है मेहरबानी
एबीएसए नीरज श्रीवास्तव ने स्कूल भवन का आधा अधूरा निर्माण कराने पर शिक्षक धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया, लेकिन गड़रियन के पुरवा में तैनात धर्मेंद्र द्विवेदी के खिलाफ उनकी कार्रवाई शिथिल है। धर्मेंद्र द्विवेदी साढ़े चार लाख रुपया निर्माण कार्य का निकालकर बैठे हैं, लेकिन निर्माण नहीं कराया। कई बार वेतन रोका जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी आगे की कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें