फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेलियों से रेप मामले में दरिंदों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहेलियों से रेप मामले में आरोपियों पर एफआईआर
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम हुई थी घटना
इंस्पेक्टर ने कहा-झूठे लग रहे आरोप, जांच के बाद होगी गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली। खेत गई सहेलियों से तमंचे के बल पर रेप किए जाने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इंस्पेक्टर घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। उन्होंने जांच के बाद गिरफ्तारी की बात कही है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक 15 वर्षीय लड़की शुक्रवार शाम सहेली के साथ खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी दो युवकों ने उसके साथ उसकी सहेली को भी दबोच लिया था। युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर दोनों लड़कियों के साथ दुराचार किया था। घटना की शिकायत शनिवार को ही कनैली चौकी पुलिस से की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। इससे परेशान एक लड़की के बाबा ने रविवार को इंस्पेक्टर सरायअकिल को तहरीर दे दी। सोमवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। मामले में इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि घटना प्राथमिक जांच में संदिग्ध लग रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-----
प्रेमी ने गोवा ले जाकर युवती से कराया देह व्यापार
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की लड़की हुई यौन शोषण का शिकार, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को उसका प्रेमी शादी का झांसा देकर गोवा भगा ले गया। वहां महीने भर तक उससे देह व्यापार कराया। चार दिन पहले आरोपियों के चंगुल से छूटकर आई युवती ने रजिस्टर्ड डाक भेजकर इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती इलाके की एक युवती ने बताया कि प्रयागराज में रहने वाले युवक से उसका प्रेम संबंध था। महीने भर पहले शादी का झांसा देकर युवक युवती को गोवा भगा ले गया। पीड़िता की मानें तो युवक ने वहां उसे एक मकान में कैद करके रखा था। उससे जबर्दस्ती देह व्यापार कराया जाता था। विरोध करने पर बेल्ट से पिटाई की जाती थी। खाना भी दोनों वक्त पेट भरकर नहीं दिया जाता था। पीड़िता का कहना है कि उस मकान में करीब दर्जन भर और लड़कियां थीं। पर, वह सभी पेशेवर थीं और यौन शोषण का विरोध नहीं करती थीं। चार रोज पहले युवती किसी तरह आयेपियों के चंगुल से छूटकर जरिए ट्रेन प्रयागराज पहुंची। रेलवे स्टेशन पर उतरकर उसने फोन करकेे परिजनों को खबर की। परिवार वाले युवती को लेकर घर आए। उसकी आपबीती सुन परिवारीजनों के होश उड़ गए। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें