फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मेडिकल छात्र की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मेडिकल छात्र की मौत, अन्य में नौ घायल
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के सेलरहा गांव के समीप बेकाबू डंपर ने छात्र को रौंदा, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली/शमसाबाद। नगर कोतवाली इलाके के सेलरहा गांव के समीप रविवार रात बेकाबू डंपर ने एक बाइक सवार मेडिकल छात्र को रौंद दिया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, अन्य हादसों में करीब नौ लोग और घायल हो गए। छात्र की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा निवासी अरविंद रैदास (26) पुत्र राकेश कुमार सैफई मेडिकल कॉलेज का छात्र था। हफ्ते भर पहले ही वह हॉस्टल से घर आया था। रविवार रात रिश्तेदार के यहां सिराथू जा रहा था। सेलरहा गांव के समीप पीछे से आए डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छात्र घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंचे रिश्तेदारों व परिजनों ने छात्र को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। वहीं दूसरी ओर सरायअकिल से एक विक्रम सोमवार दोपहर सवारियां भरकर करारी जा रहा था। करारी के म्योहर गांव के समीप अचानक मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार बेनीराम कटरा निवासी मंजेश, राजेश, प्रदीप, मंझनपुर निवासी अलीरजा व पश्चिमशरीरा निवासी पवन सिंह घायल हो गए। ऐसे ही कनैली चौराहे के समीप सोमवार दोपहर बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महेवाघाट निवासी प्रवीण कुमार, उसकी पत्नी संगीता और बैगवां निवासी रंजीत तथा अमित घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें