फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

पिपरी के मकदूमपुर गांव का मामला
घटना से पीड़ित परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी के मकदूमपुर गांव की एक किशोरी ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। मां की डांट से झुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
मकदूमपुर निवासी राधिका (16) पुत्री संतलाल को गुरुवार सुबह किसी बात पर उसकी मां ने डांट दिया था। इसी को लेकर वह तैश में आ गई। थोड़ी देर बाद कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे चुल्ले से लटककर उसने फांसी लगा ली। राधिका को फंदे से लटकता देख उसकी मां चीख पड़ी। शोर शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पुलिस वाले भी आ गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मृतका के माता-पिता के तो आंसू ही नहीं थम रहे हैं। मामले में पिपरी एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि घर वालों से पूछताछ की गई है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन

-----------
उचक्कों ने महिला के गले से छीना मंगलसूत्र
फोटो नं-17
अजुहा (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बा स्थित भोला चौराहे पर गुरुवार दोपहर उचक्कों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद फरार हो गए। महिला ने अज्ञात के खिलाफ छिनैती की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित खुरिया पाला गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी राजू प्रसाद का मायका मंझनपुर के रवोरा गांव में है। दो दिन पहले ऊषा मायके आई थी। गुरुवार सुबह घर लौट रही थी। विक्रम से वह अजुहा स्थित भोला चौराहा पहुंची। यहां खड़ी होकर दूसरे साधन का इंतजार करने लगी। इसी बीच बाइक से आए दो युवक उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कस्बाइयों की मदद से महिला अजुहा चौकी पहुंची। अज्ञात के खिलाफ तहरीर लेकर पुलिस उचक्कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें