फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पति सहित पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। घर में घुसकर महिला की पिटाई और फायरिंग किए जाने के मामले में सरसवां ब्लॉक प्रमुख पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आरोपियों में प्रमुख का देवर तथा तीन बेटे भी हैं। अदालत के निर्देश पर एफआईआर लिखने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव की तपस्या पांडेय ने बताया कि सरसवां ब्लॉक प्रमुख पति से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर प्रमुख पति आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़िता के मुताबिक 30 सितंबर 2018 को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इसी बीच प्रमुख पति धीरज सिंह अपने भाई अकबर सिंह और बेटे धीरेंद्र, खून्नू व सोनू के साथ दीवार फांदकर भीतर घुस आया। इन सभी ने पिटाई कर दी।

चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके पर आते देख आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। मंगलवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पिटाई और फायरिंग का केस दर्ज कर लिया। एफआईआर लिखे जाने के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी है। दोनों पक्ष अंधावां गांव के ही हैं। इसे लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। वहीं इंस्पेक्टर महेवाघाट का कहना है कि अदालत के निर्देश पर ब्लॉक प्रमुख पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें