फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यप्रकाश हत्याकांड: आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चर्चित सत्यप्रकाश हत्याकांड में जेल भेजे गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी है। आरोपी जेल में बंद हैं। घटना पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बिसौना गांव में 25 अक्तूबर को हुई थी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना स्थित बेंती गांव का सत्यप्रकाश तिवारी पुत्र राजाराम नशीले पदार्थों की बिक्री करता था। कई सालों से वह प्रयागराज के अतरसुइया स्थित मीरापुर मोहल्ले में रहता था। वहीं, किसी मंदिर में पूजा-पाठ भी करता था। 25 अक्तूबर को पिपरी इलाके के बिसौना गांव में रुपयों के विवाद को लेकर साथियों ने उसकी हत्या कर दी थी। मामले में सचिन गोस्वामी पुत्र अच्छे निवासी मीरापुर थाना अतरसुइया जिला प्रयागराज व इसी जिले के करेली थाना स्थित रसूलपुर निवासी अनस पुत्र इकबाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ। घटना के पांच दिन बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। शुक्रवार को हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी। इसके बाद अब उनकी जेल से निकलने की राह और कठिन हो गई है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि दूसरी घटनाओं में शामिल कुछ और मुजरिमों को भी चिन्हित किया गया है। इनके विरुद्ध की गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

पटेल गैंग के सरगना सहित दो पर गैंगेस्टर
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी इलाके में सक्रिय पटेल गैंग के सरगना सहित दो पर पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि इस गैंग का सरगना विजय पटेल निवासी धर्मुहापुर है। विजय के साथ उसके साथी सुरेश पटेल निवासी भदवां थाना कोखराज के खिलाफ भी शुक्रवार को कार्रवाई की गई है। दोनाें अपराधी विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे हैं। क्षेत्र में इनका इतना आतंक है कि कोई मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें