कुतुबपुर में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज
बिजली मीटर बाहर लगाने पर किया जा रहा थाविरोध
कैथल। गांव कुतुबपुर में बिजली के मीटर बाहर लगाए जाने का विरोध करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ मनोज कुंडू ने बताया कि गांव कुतुबपुर में मीटरों को बाहर लगाने का कार्य चला हुआ था। लेकिन कुछ व्यक्तियों ने कार्य में बाधा डाली। मीटर व मीटर बक्सों को तोड़ डाला। जिससे निगम को लगभग 1.5 लाख का नुशान हुआ। सरकारी काम में बाधा डालने वाले व्यक्तियो के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।