फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों के बीच पड़ा मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ियों के बीच पड़ा मिला नवजात का शव
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के महगांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के महगांव के समीप शनिवार सुबह झाड़ियों के बीच एक नवजात की लाश मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।
महगांव के लोग शनिवार सुबह खेतों की ओर गए तो देखा कि झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। लाश देखकर लग रहा था कि उसे रात को ही फेंका गया है। यह क्रूरता किसने की। पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। इलाके करीब छह संदिग्धों पर पुलिस की निगाह है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि शव पीएम के लिए भेजकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही उसे फेंकने वाले को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

----
फोटो स्टूडियो से दिनदहाड़े हजारों की चोरी
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिजिया चौराहे पर शनिवार दोपहर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिजिया चौराहा स्थित एक फोटो स्टूडियो से शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने नगदी सहित हजारों का माल पार कर दिया। दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कौशाम्बी इलाके के दुल्हिनियापुर निवासी अशोक कुमार ने बिजिया चौराहे पर फोटो स्टूडियो खोल रखा है। शनिवार दोपहर वह दुकान का शटर आधा बंद करके भाई को खाना देने पड़ोसी गांव आंबाकुआ गया था। लौटकर देखा तो गल्ले में रहा 52 सौ रुपया नगद, करीब 35 हजार रुपये कीमत का निकान का कैमरा व लैपटॉप आदि गायब था। चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें