फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम करीब 40 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के बाद तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि कुछ लोग गांजा लेकर जाने वाले हैं। इस पर उन्होंने एसओजी प्रभारी विजय कुमार यादव के साथ घेराबंदी कर दी। मंदर मोड़ के समीप से अनिल कुमार सिंह पुत्र रामसिंह व मनीष कुमार सेन पुत्र शंकर सेन निवासी डूडी रानीपुर थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्करों के कब्जे से तकरीबन 40 किलो गांजा मिला है। ये लोग मिर्जापुर से गांजा लेकर अपने घर जा रहे थे। इसके बाद उसे भांग की दुकानों पर बेचते। बतादें कि जिलेभर की भांग की दुकानों पर गांजे की बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें