फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में बिक रहा गांजा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कनैली । सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कनैली चौराहे पर किराने की दुकानों में धड़ल्ले से गांजा बिक रहा है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जिले में गांजे की बिक्री का कारोबार खुलेआम जारी है। पुलिस और आबकारी विभाग के अभियान में इस बारे में कार्रवाई भी हुई है। हालांकि अभियान के दौरान कार्रवाई होती है, फिर माफियाओं को खुली छूट दे दी जाती है। अभी हाल ही में कनैली चौराहा स्थित एक किराने की दुकान पर गांजे की बिक्री का वीडियो वायरल हुआ तो एसपी प्रदीप गुप्ता ने कनैली चौकी प्रभारी के साथ ही सरायअकिल इंस्पेक्टर से पूछताछ की। साथ ही कार्रवाई का निर्देश भी दिया। बताया जाता है कि उस दुकान पर वर्षों से गांजे की बिक्री जारी है लेकिन जानकारी होने के बाद भी अब तक पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें