फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घायल
विज्ञापन

- दवा लेने कोखराज के आलमचंद्र जा रही थीं करारी इलाके के पिपरकुंडी गांव की महिलाएं
- परिवार में कोहराम, ट्रैक किनारे चार घंटे तक पड़ा रहा मृतका का शव
फोटो नं-18,19
अमर उजाला ब्यूरो
करारी/भरवारी। दवा लेने जा रहीं दो महिलाएं शुक्रवार दोपहर भरवारी रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव की फूलकली (65) पत्नी रामखेलावन व सुमित्रा देवी (55) पत्नी प्रभु दयाल शुक्रवार सुबह दवा लेने कोखराज के आलमचंद्र जा रही थीं। भरवारी रेलवे फाटक पार करते वक्त दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फूलकली घायल हो गई। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे कस्बाइयों ने आननन फानन एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद करीब चार घंटे तक जीआरपी मौके पर नहीं पहुंची। जिससे मृतका का शव ट्रैक किनारे पड़ा रहा। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से दो महिलाओं का पैर कटा
मंझनपुर/पइंसा (ब्यूरो)। फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित नेवई गांव का दयाराम पुत्र श्यामलाल शुक्रवार सुबह परिवार की देवरती व फूलमती के साथ किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। नगर कोतवाली इलाके में नारा गांव के समीप पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं नीचे गिर गईं। पहिया चढ़ने से उनका पैर कट गया। वहीं, दयाराम भी घायल हो गया। महिलाओं को जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन रेफर कर दिया गया है। दयाराम यहीं भर्ती है। इसी तरह पइंसा के अफजलपुर वारी गांव का रिषभ पुत्र भोंदू सुबह खेतों की ओर खेल रहा था। इस दौरान कार की टक्कर से घायल हो गया। उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला आरक्षी के उत्पीड़न की डीएसपी करेंगे जांच
- एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही
- कोखराज कोतवाली में तैनात आरक्षी ने हेड मोहर्रिर व सिपाही पर लगाया है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी के उत्पीड़न की डीएसपी जांच करेंगे। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। आरक्षी ने हेड मोहर्रिर और एक सिपाही पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
कोखराज में तैनात महिला आरक्षी का कहना है कि दीवान के साथ एक सिपाही भी उसके पीछे पड़ा हुआ है। दोनों तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। अन्य महिला आरक्षियों के पास कोई काम नहीं रहता। फिर भी उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती। जबकि पीड़िता को कभी मेडिकल तो कभी बयान कराने के नाम पर ड्यूटी लगाकर परेशान किया जाता है। आरक्षी की मानें तो उत्पीड़न का यह सिलसिला महीनों से चल रहा है। लोकलाज के कारण अभी तक उसने यह बात आला अधिकारियों को नहीं बताई। इसी का फायदा उठाकर एक रोज हेड मोहर्रिर ने बदनियती से अश्लील बातें कीं। पीड़ित सिपाही का साफ कहना है कि दीवान तथा आरोपी आरक्षी की नीयत उस पर खराब है। इसी वजह से दोनों उसको प्रताड़ित कर रहे हैं। दीवान की हरकत के बाद महिला आरक्षी ने गुरुवार को मामले की शिकायत एसपी से की थी। शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया तो एसपी ने डीएसपी चायल को प्रकरण की जांच सौंप दी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

डीएसपी चायल को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। प्राथमिक जांच में ड्यूटी अधिक लगाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें