फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवेरी के पास पिकअप गिरी, एक की मौत
विज्ञापन

वीरवार रात करीब 11 बजे हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
हादसे में घायल वाहन चालक ने खनेरी अस्पताल में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। ब्रौ थाना के अंतर्गत देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वीरवार रात करीब 11 बजे अवेरी नामक स्थान पर एक पिकअप सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ब्रौ थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में चालक को खनेरी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर पीबी10 एफएफ -6840 मेें चालक राजीव श्याम पुत्र चूड़ा राम श्याम, गांव वगाना, डाकघर कन्हार तहसील कुमारसैन निरमंड से कुमारसैन की ओर जा रहा था कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 300 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में चालक राजीव श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को खनेरी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी ब्रौ धर्मसिंह ने बताया कि देर रात 11 बजे अवेरी के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। चालक के खिलाफ 279 और 337 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें