फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य: कथित ‘चुड़ैल’ के खौफ से सहमे थुलगुला के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रात को एक अनजान महिला के अर्धनग्न हालत में घूमने की चर्चा
ग्रामीणों के खदेड़ने पर रहस्यमयी तरीके से हो जाती है गायब
कथित ‘चुड़ैल’ के खौफ से सहमे थुलगुला के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। तहसील के थुलगुला गांव में इन दिनों एक अनजान महिला ग्रामीणों के खौफ का कारण बनी हुई है। अर्धनग्न हालत में घूम रही महिला सिर्फ रात को दिखती है। ग्रामीणों के खदेड़ने पर वह गायब हो जाती है। गांव के लोग उसे ‘चुड़ैल’ मान रहे हैं।
विज्ञापन

थुलगुला गांव निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव ने कुत्ता पाल रखा है। पिछले सोमवार को उनका पालतू कुत्ता रात को भौंक रहा था। उन्होंने अपने नाती उज्ज्वल को देखने के लिए कहा। उज्ज्वल घर के बाहर निकला तो चीख पड़ा। चीखें सुन राजेंद्र बाहर आए तो, देखा एक अर्धनग्न हालत में रही महिला दीवार में चिपकी थी। वह चिल्लाया तो महिला ने ईंट उठाकर उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि राजेंद्र के पास कुर्सी रखी थी, सो उन्होंने कुर्सी उठा कर हमले का बचाव किया। इसके बाद लोग महिला को दौड़ाने लगे तो वह गायब हो गई। इसके कुछ देर बाद एक मोहल्ले में महिला के होने का हल्ला मचा। गांव के लोग उधर भागे लेकिन महिला गायब हो गई। यह महिला गांव में अक्सर दिखाई दे रही है। जिसके कारण लोग रात होते ही अपने घरों में कैद हो जाते हैं। गांव में रात नौ बजे से 11 बजे के बीच बिजली की कटौती हो रही है। गर्मी और उमस के बाद भी लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इस बाबत सैनी कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। हो सकता है कि कोई अराजकतत्व इस तरह की हरकत कर रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें