फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता को दी तेजाब से चेहरा झुलसा देने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता को दी तेजाब से चेहरा झुलसा देने की धमकी
विज्ञापन

पूरामुफ्ती इलाके का मामला, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक गैंगरेप पीड़िता को दरिंदों ने तेजाब से चेहरा झुलसा देने की धमकी दी है। इसके बाद से उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित युवती ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
पूरामुफ्ती इलाके की एक लड़की ने बताया कि पिछले साल पड़ोसी चार युवकों ने उसके साथ दुराचार किया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करकेे जेल भी भेजा। पीड़िता की मानें तो आरोपी अभी कुछ दिन पहले ही छूटकर आए हैं। इसके बाद से वह और उनके परिजन समझौते का दबाव बना रहे हैं। नहीं मानने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देते हैं। पीड़िता को तेजाब से चेहरा झुलसाने की चेतावनी देते हैं। पीड़ित लड़की का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार उसने स्थानीय पुलिस से की। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

----
दो लाख के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
चरवा कोतवाली क्षेत्र के सिरियावां गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के सिरियावां गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंझनपुर के माखूपुर गांव की शायमीन बानो पुत्री इकबाल ने बताया कि 15 फरवरी 2019 को उसका विवाह सिरियावां में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें