फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा के दोस्त ने बेहोश कर किशोरी से किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा के दोस्त ने बेहोश कर किशोरी से किया दुराचार
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र की घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को उसके जीजा के दोस्त ने नशीला पाउडर सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की। पीड़ित लड़की के पिता ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
कोखराज इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि दो जून को उसके दामाद का दोस्त घर आया था। रात को वह घर पर ही ठहर गया। पीड़ित की मानें तो मध्य रात्रि के करीब दामाद के साथी ने नशीला पाउडर सुंघाकर उसकी बेटी को बेहोश कर दिया। इसके बाद दुराचार किया। फिर बेहोशी की हालत में ही छोड़कर फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवारीजनों के होश उड़ गए। पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत सुबह ही उसने कोखराज पुलिस से की थी। पर , पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान होकर शुक्रवार को उसने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
युवक को पीटने के बाद फूंक दिया मकान
चरवा इलाके के मिरकुंडी गांव की घटना, एसपी से की गई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के मिरकुंडी गांव में रहने वाले एक युवक की गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसके मकान को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

मिरकुंडी निवासी रामबहादुर ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो गुरुवार दोपहर भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए युवक भीतर घुस गया तो हमलावरों ने उसे घर में घुसकर पीटा। इसके बाद केरोसिन छिड़ककर मकान को आग के हवाले कर दिया। धुए का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने चरवा इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें