फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत सात घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत सात घायल, एक रेफर
विज्ञापन

जमदुआ में पलटी कार, गुवारा तैयबपुर के पास बाइकों में भिड़ंत व टेंवां में अप्पे ने बाइक में मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/करारी।
अलग-अलग सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर इनमें से एक को रेफर कर दिया। हादसों की खबर पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
करारी के परई उग्रसेनपुर निवासी असगर अली पुत्र सगीर अहमद किसी काम से पश्चिमशरीरा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वापस लौटते समय जमदुआ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में उसकी तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में घायल कार सवार को जरिए एंबुलेश पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह गुवारा तैयबपुर गांव के पास बाइकों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार कोखराज के राला निवासी पंकज यादव पुत्र नमोनरायण तथा रोजे पुत्र मो सलीम और दूसरी बाइक सवार सिंघिया गांव का गोलू पुत्र तेज बहादुर समेत तीनों लोग घायल हो गए। इसके अलावा नगर कोतवाली के टेंवा गांव के पास दोपहर में तेज रफ्तार तेज रफ्तार अप्पे ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फतेहपुर जनपद के (धाता) पल्लावा निवासी रमेश्वर उसका बेटा लवलेश तथा बद्री प्रसाद समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी एक ही बाइक से टिकरी जा रहे थे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फोटो नं-6 से 10 तक
विज्ञापन


------------------
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षक घायल
कड़ा (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के मर्दानपुर वर्जी गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

सिराथू कस्बा निवासी भरतलाल मौर्या प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में तथा सैनी गांव में रहने वाले अंश कुमार रत्नाकर घडियालीपुर स्थित जूनियर विद्यालय में शिक्षक हैं। बृृहस्पतिवार की सुबह दस बजे दोनों एक ही बाइक से देवीगंज बाजार जा रहे थे। रास्ते में मर्दानपुर वर्जी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों शिक्षक बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दौड़कर दोनों को उठाया और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर, हादसे की जानकारी होते ही घायल शिक्षकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फोटो नं-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें