फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप, तीन पर आरोप, एक गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2018 01:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक चौथी क्लास की छात्रा के से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप का आरोप तीन युवकों पर लगा है, जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइकिल से घर जा रही छात्रा को रोककर वहशी युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


पीड़िता घर पहुंची और उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई तब परिजनों ने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। रात बीतने के बाद बुधवार की दोपहर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। कोरांव पुलिस ने मेडिकल मुआयना कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया है। देर शाम पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

10 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना मंगलवार की शाम सात बजे तब हुई जब वह घर से लगभग दो किमी दूर कॉपी खरीदने गई थी। कॉपी खरीद कर जब वह साइकिल से घर आ रही थी, तभी रास्ते में बगल के ही रहने वाले तीन युवकों लालबाबू, विजय और अनिल ने उसे पकड़ लिया। वह चीखती चिल्लाती रही लेकिन फिर भी उसके साथ तीनों ने बारी-बारी से दुराचार किया। घर जाकर जब उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी तब 
विज्ञापन


डायल-100 पर पुलिस को सूचित किया गया लेकिन पुलिस रात नौ बजे के करीब जब पुलिस पहुंची, तबतक आरोपी फरार हो चुके थे। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष अमित मिश्रा को घटना की तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर सक्रिय हुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अमित मिश्र का कहना है कि चिकित्सकीय मुआयना के बाद पीड़िता को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 376 बी, 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें