फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

तीन बाइक और तमंचे के साथ सरगना साथी समेत गिरफ्तार, भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
पंइसा(कौशाम्बी)।
पइंसा पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोराें के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत दो को धर दबोचा। पुलिस ने युवकों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक और तमंचा बरामद किया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी में अर्से से बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय है। सरकारी दफ्तरों के परिसर और बाजारों से बाइक पार कर चोर औने-पौने दाम में बेंच देते है। मंगलवार की सुबह पइंसा पुलिस ने उदिहिन बाजार के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए बाइक सवार युवकों को धर दबोचा। वाहन के कागजात मांगने पर वह कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने कर्रा किया तो हत्थे चढ़े विक्रम सिंह पुत्र मानसिंह निवासी गोडउरा किशनपुर फतेहपुर, नीरज पुत्र दयाराम निवासी धाता ने रहस्य खोल दिया। पुलिस को बताया कि वह बाइक चोरी की है। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपी युवकों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक और एक तमंचा बरामद किया। बताया जा रहा है कि बाइक चोरों का गिरोह कौशाम्बी के साथ आस-पास जिलों में भी वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम देता था। पुलिस ने तहकीकात के बाद गिरोह के सरगना विक्रम और उसके साथ नीरज को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस गिरोह से जुडे़ अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें