फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड छात्रों ने दिखाया हैरतंगेज कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउट गाइड छात्रों ने दिखाया हैरतंगेज कारनामा
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। हनुमान इंटर कॉलेज अजुहा में सोमवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया। इसमें स्काउट गाइड छात्रों के हैरतंगेज कारनामे देख सभी चकित रह गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि स्काउट गाइड युवा देश का भविष्य होते हैं। विषम परिस्थितियों में वे खुद की परवाह किए बगैर लोगों की मदद करते हैं। कई बार देखा गया कि स्काउट गाइड छात्र मौत के मुंह में समा रहे लोगों को बचाने काम करते हैं। प्रधानाचार्य ब्रजेश सिंह ने भी स्काउट गाइड प्रतियोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन, धनपत्ति देवी श्याम नारायण इंटर कॉलेज थुलबुला, पूमावि. कशिया, दिलीप सिंह इंका बाकरगंज, जिला पंचायत इंटर कॉलेज पश्चिमशरीरा, डीडीआर पब्लिक स्कूल भरवारी, केएस इंटर कॉलेज कानेमई समेत तकरीबन 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपने हुनर दिखाए। इस मौके पर डॉ. रमेश चंद्र केसरवानी, रामकिरण त्रिपाठी, रामबदन भार्गव, मिथिलेश केसरवानी, विनोद कुमार मिश्र सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्काउट गाइड छात्रों ने सीखे राहत एवं बचाव के गुर
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर बच्चों ने बिखेरा जलवा
सरायअकिल (ब्यूरो)। नेवादा ब्लॉक के जयंतीपुर गांव स्थित राम सजीवन पीजी महाविद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए जलवा बिखेरा। बच्चों को तीन दिन तक भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षक अर्चना शुक्ला ने राहत व बचाव के गुर सिखाए।
विज्ञापन

रामसजीवन पीजी महाविद्यालय जयंतीपुर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 नवंबर को शुरू हुआ। भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षक अर्चना शुक्ला ने तीन दिन लगातार महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आगजनी, जल प्लावन, सड़क हादसा सहित विभिन्न मौकों पर राहत और बचाव के गुर सिखाए। उन्होंने आग की घटना के दौरान फंसे व्यक्ति को बाहर निकालने के संबंध में कई उपाय बताए। सोमवार को प्रशिक्षण का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक गीतों और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे पूर्व सचिव लोक सेवा आयोग विजय बहादुर सिंह ने स्काउट गाइड कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुबेदार सिंह ने शिक्षा, अनुशासन एवं पर्यावरण विषय पर व्याख्यान देकर बच्चों को जागरूक किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें