फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर से एक लाख की चोरी
विज्ञापन

-बेखौफ चोरों ने नगदी समेत गहने किए पार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा (कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के हड़हाई गांव में शुक्रवार की रात बेखौफ चोर किसान का घर खंगाल ले गए। सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत गहने, बर्तन आदि करीब एक लाख की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के हड़हाई गांव निवासी रतनलाल सरोज किसान है। शुक्रवार रात वह फसल की रखवाली करने के लिए खलिहान में सोया था। घर में पत्नी और बच्चे थे। रात को पीछे की दीवार में नकब काटकर घुसे बेखौफ चोर बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार नगदी के साथ सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े, खाद्यान्न आदि करीब एक लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई तो सभी सन्न रह गए। पड़ोसी के घर चोरी की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। एसओ ने बताया कि घटना की जांच के साथ चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अप्पे की टक्कर से बाइक सवार घायल
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद शनिवार की सुबह बाइक से इलाहाबाद जा रहा था। मनौरी गेट के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अप्पे ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें