फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

-डॉक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का इल्जाम
- पुलिस ने गुस्साए तीमारदारों को समझा-बुझाकर कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी के तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए तीमारदारों नेे जमकर बवाल काटा। परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी सुखलाल खेती-किसानी करता है। बुधवार को उसकी पत्नी सुमन देवी को पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर परिजन उसे तिल्हापुर के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद महिला को भर्ती कर लिया। इसी रात डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। शुक्रवार सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अस्पताल में हंगामा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराते हुए मामला रफा-दफा करा दिया। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें