फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध के उड़े चीथड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध के उड़े चीथड़े
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सिराथू रेलवे क्रासिंग के समीप हुआ हादसा
-बहू को बुलाने खागा जा रहा था वृद्ध, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू(कौशाम्बी)। सिराथू रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की सुबह एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वृद्ध के चीथड़े उड़ गए। आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पहचान कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। वृद्ध बहू को बुलाने के लिए खागा जा रहा था।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे का गुलाम उर्फ ननकू (70) पुत्र खालिद बुधवार की सुबह बहू को बुलाने के लिए खागा जा रहा था। वह रोडवेस से खागा जा रहा था। सिराथू रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण वह बस से उतर गया और टहलते हुए सड़क पटरी पर पहुंच गया। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में वृद्ध आ गया। इससे वृद्ध के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें