फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरतगंज में सर्राफ की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। सोनारन गली में रविवार की रात चोरों ने एक जेवर की दुकान को निशाना बनाया। चैनर और शटर के ताले तोड़कर तकरीबन एक लाख का सामान ले उड़े। घटना की तहरीर कोखराज कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के पुरानी बाजार निवासी वेद प्रकाश सोनी ने मूरतगंज बाजार के सोनारन गली में ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। धनतेरस को लेकर वेद ने चांदी के जेवर बनाए थे। करीब डेढ़ किलो चांदी व करीब बीस हजार के आर्टिफीशियल जेवर दुकान में थे। रोज की तरह रविवार रात वेद दुकान बंद कर घर चला आया। सोमवार सुबह मूरतगंज के लोगों ने उसकी दुकान का शटर व चैनर टूटा देखा तो फोन कर उसे खबर दी। इस पर दुकान पहुंचे वेद ने देखा जिस आलमारी में जेवर थे वे गायब हैं। जानकारी मूरतगंज पुलिस चौकी में दी गई। इसी बीच पता चला कि बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस के पीछे टूटी आलमारी मिली है। वेद ने आलमारी की पहचान कर ली। तहरीर पुलिस को दी गई है। इससे पहले तीन नवंबर को बाजार में शाहीन के यहां चोरी हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें