फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक पर झोंका फायर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंझनपुर । पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर पड़ोसियों ने फायरिंग कर दी। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आए तो हंगामा हो गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पइंसा थाने के अनेठा गांव निवासी इफ्तेखार अहमद ने (35) पुत्र अलाउद्दीन ने पड़ोसी खुशनुमा बानो के घर के सामने दूसरा घर बनाया है। घर में उसने अपना दरवाजा खुशनुमा के सामने लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गुरुवार रात जब इफ्तेखार अपने पुराने घर से खाना खाने के बाद नए घर जा रहा था तभी पड़ोसी खुशनुमा के परिजनों ने उस पर फायरिंग कर दी। रात का वक्त होने के नाते निशाना चूक गया और गोली उसके बगल से निकल गई। किसी तरह से जान बचाकर भागे इफ्तेखार के शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी दौड़ पड़े। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। बवाल बढ़ता इस बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में इफ्तेखार की तहरीर पर पुलिस ने खुशनुमा बेगम, अमीर अहमद और इश्तियाक अहमद के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें