फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में बीते 29 जुलाई को विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति, ससुर, ननद के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत अन्य धारा के मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ मृतका के पति इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उप निरीक्षक कन्हैया पांडेय ने बताया कि निजामुद्दीन निवासी हौदा डुमरा थानां मटिहरीया सोनवरसा जिला बेतिया बिहार का रहने वाला है। यह अपनी बेटी खुशबू की शादी इरफान निवासी बरगदही थानां कोतवाली जिला महराजगंज के साथ 1 साल पहले किये थे। बीते 29 जुलाई को सुसराल में खुशबु की संदिग्ध हालत में ससुराल में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पति इरफान, ननद नूरेशा खातून, सुसर जमाल के खिलाफ दहेज उत्पीडन सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें