फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनान का विरोध, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शव दफनाने के विरोध पर चक्काजाम
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर हुई तकरार, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के काजीपुर गांव में सोमवार सुबह शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद के बाद मासूम बच्ची का शव सड़क पर रखकर पीड़ित परिवार ने चक्काजाम कर दिया। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उग्र लोगों को शांत कराते हुए पुलिस अफसरों ने शव का अंतिम संस्कार करवाया।
सैनी कोतवाली के काजीपुर निवासी भैंरोलाल की तीन वर्षीय पुत्री नैना देवी की रविवार रात बीमारी से मौत हो गई। सोमवार सुबह उनकी लाश लेकर परिजन और ग्रामीण टेढ़ीमोड़ दारानगर पहुंचे। नीरज, बृजलाल और छक्कन शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदने लगे। इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंचे और गड्डा खोदने से रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। तकरार के बाद गुस्साए लोगों ने शव कड़ा-सैनी मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों का काफिला खड़ा हो गया। बवाल और चक्काजाम की सूचना मिलते ही सैनी एसओ वाईपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए शव सड़क से बाहर हटवाया। परिजनों को शांत कराने के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया। बच्ची की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
मंझनपुर (ब्यूरो)। पइंसा कोतवाली इलाके की 16 वर्षीय एक किशोरी दो दिन पहले संदिग्ध दशा में लापता हो गई। सुबह पिता के साथ खेत पर धान की कुटाई करने गई। इसी के बाद से लापता है। खोजबीन के बाद परिजन अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।



तालाब में डूबा वृद्ध, मौत
रविवार रात नशे में धुत होकर गया था तालाब किनारे
अमर उजाला ब्यूरो
पूरामुफ्ती (कौशाम्बी)। पिपरी के असरावल कला में रविवार शाम वृद्ध तालाब में डूब गया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के असरावल कला गांव निवासी मोहम्मद खलील अहमद (60) इलाहाबाद के दरियाबाद में रहता था। मुहर्रम पर वह दो दिन पहले घर आया था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम वह नशे में धुत होने के बाद घर के समीप तालाब किनारे पहुंचा और अचानक उसमें गिर गया। देर रात वृद्ध के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कहीं सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह वृद्ध की लाश तालाब में उतराती देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें