फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से मरे मजदूर के शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदमे से मरे मजदूर के शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

बिजली का बिल देकर ठेकेदार के गुर्गों ने दी थी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (ब्यूरो)। बिजली का बिल देखकर जान गंवाने वाले मजदूर अजय आनन्द (28) के शव का परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि अंतिम संस्कार के लिए परिजनों पर खासा दबाव भी बनाया गया था। परिजनों का आरोप है कि बिजली का बिल देकर ठेकेदार ने धमकी दी कि यदि बिल न जमा किया तो जेल भिजवा देगा। इसके बाद ही उसकी मौत हुई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कशिया पूर्व निवासी अजय आनन्द को हाल ही में बिजली का बिल देने वाले ठेकेदार ने अपने कर्मचारियों के जरिए उसको बिल भिजवाया था। बिजली का बिल 56 हजार 141 रुपये का था। बिल की भारी-भरकम रकम देखते ही उसके होश उड़ गए थे। वह तनाव में आ गया था। हालांकि उसकी पत्नी सविता ने उसको समझाने का प्रयास किया था। मंगलवार की शाम को ठेकेदार का एक कर्मी दोबारा घर आया और उसको बिल जमा करने की चेतावनी दी। साथ ही उसने धमकी दी थी कि यदि बिल नहीं जमा किया तो उसको जेल जाना पड़ेगा। इससे उसके सीने में दर्द उठा। जब तक परिजन समझ पाते, उसकी मौत हो गई। मंगलवार की शाम तक मृतक की पत्नी शव का पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ी रही। बुधवार को अंतिम संस्कार कराने के लिए परिजनों पर खासा दबाव बनाया गया। अंतिम संस्कार होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद सविता का कहना है कि उसके पति की मौत का जिम्मेदार ठेकेदार है। वह उसके खिलाफ शिकायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें