फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खोदने के आरोप पर सरायअकिल में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र खोदने के आरोप पर सरायअकिल में तनाव
विज्ञापन

एसडीएम ने कराई पैमाइश तो ग्राम सभा की निकली जमीन
कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले का मामला, पुलिस अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले में कब्र खोदे जाने के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई है। हालांकि शनिवार को जानकारी होने पर एसडीएम ने पैमाइश कराई तो विवादित जमीन ग्राम सभा की निकली। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को किसी तरह का कोई निर्माण करने से रोक दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी यूसुफ पुत्र सुमान अली ने बताया कि फकीराबाद मोहल्ले में उसकी पैतृक जमीन है। जिसमें पूर्वजों की कब्र बनी हुई है। पीड़ित के मुताबिक मोहल्ले के ही चार लोगों ने कब्जा करने के लिए शुक्रवार को कब्र खुदवा दी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। शनिवार को यूसुफ ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं, दूसरे पक्ष से मुन्ना जायसवाल ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 15 दिन पहले उसने पड़ोसी मुनौव्वल अली से जमीन खरीदी है। इसलिए कब्जा कर रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय ने एसडीएम चायल सतीश चतुर्वेदी को अवगत कराया। उपजिलाधिकारी ने विवादित जमीन की पैमाइश कराई तो वह ग्राम सभा की निकली। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को निर्माण करने से रोक दिया गया। पुलिस दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। तनाव की स्थिति बनी हुई है। सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय ने बताया कि किसी भी पक्ष ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें