फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ एक युवती, तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। बंजार में पुलिस ने गश्त के दौरान शनिवार सुबह एक युवती और तीन युवकों को 622 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस का एक दल गश्त पर था। इस दौरान बंजार के बठाहड़ चौक से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। इसके चलते बठाहड़ से कुल्लू की तरफ आ रही एक कार को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार युवक घबरा गए। पुलिस ने तलाशी ली तो कार सवारों से 622 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मनी राम (22) निवासी बंजार, जगदीश (25) तथा सीता राम (25) के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है। इन युवाओं ने चरस को कहां से लाया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच बंजार पुलिस थाना के एएसआई मनोज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें