फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले खेत की रखवाली में, आग ने बरपाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
घरवाले खेत की रखवाली में, आग ने बरपाया कहर
विज्ञापन

किसान के घर लगी आग से हजारों का नुकसान
फोटो नं-9
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। संदिग्ध हालत में लगी आग से एक किसान की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के वक्त किसान के घरवाले खेत में काम कर रहे थे। घर से आग की लपटें देख मोहल्ले वालों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
सिराथू तहसील के जहंगीराबाद निवासी जान सिंह किसानी करते हैं। गुरुवार को जान सिंह ने अपनी भैंस 35 हजार में बेची थी। पैसा घर में ही रखा था। गुरुवार की सुबह घर के सदस्यों ने खाना बनाया और खा-पीकर खेत में चले गए। दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले वालों ने घर से आग की लपटें और धुआं देखा तो परेशान हो गए। मकान में तालाबंद था। फायर ब्रिगेड को खबर देने के साथ ही जान सिंह को बुलाया गया। गांव के लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग बुझाया। लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा समान और 35 हजार नगद जलकर राख हो चुका था। जानसिंह के घर रसोई गैस में खाना बनता था। सिलिंडर आग की लपटों से तपकर काला पड़ गया था। गनीमत रही कि वह फटा नहीं। लोग चर्चा कर रहे थे कि सिलिंडर फटता तो कई घरों को नुकसान पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

छात्राओं को सिखाए गए योग से निरोग बनने के गुर
मंझनपुर (ब्यूरो)। एमआरयूएन (बालिका) स्कूल गोविंदपुर गोरियों में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के प्रशिक्षक ने योग से निरोगी रहने का हुनर सिखाया। गुरुवार को स्कूल में आयोजित योग शिविर के दौरान प्रशिक्षक संतोष कुमार ने छात्राओं को कपाल भारती, प्रणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि योग सिखाया और उन योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नदीम अहमद, नीरज शुक्ला, विजय चौरसिया, अंशुमान श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, अंशिका, फहीम अहमद, जहीन अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें