फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से ड्यूटी जा रहा सिपाही गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के कोरियों गांव के समीप गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से गश्त पर निकला सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी सहित भाग निकला। जख्मी सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली में शोले सिपाही के पद पर तैनात है। गुरुवार की दोपहर वह बाइक लेकर गश्त के लिए जा रहा था। कोरियों गांव के समीप तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार ने शोले को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही शोले सड़क पर काफी दूर तक घिसट गया। वहीं टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी सहित भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए सिपाही को सीएचसी सिराथू लाई। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने शोले को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें