दरिंदगी के बाद युवती का कर दिया सौदा
-चहारदीवारी में कैद पीड़िता ने जरिए डाक भेजा प्रार्थना पत्र, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके में सामूहिक दुराचार के बाद एक युवती को अगवा कर दरिंदों ने उसका सौदा कर दिया। चहारदीवारी में कैद पीड़िता हर दिन जुल्म सह रही है। हफ्ते भर पहले पीड़िता ने एसपी को डाक से प्रार्थना पत्र भेजकर इंसाफ की की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पूरामुफ्ती इलाके की एक युवती पखवारे भर पहले खेत की ओर गई थी। बताया गया है कि इसी दौरान गांव के तीन युवक पहुंचे और अकेली देख दबोच कर उसे झाड़ी के पीछे उठा ले गए। तमंचा सटाते हुए दरिंदों ने उसकी अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद अगवा कर उसे एक अन्य व्यक्ति के हाथ बेंच दिया। सौदा करने के बाद दरिंदे भाग निकले। चहारदीवारी में कैद युवती हर दिन जुल्म सह रही है। 30 नवंबर को चोरी छिपे युवती ने पड़ोसन की मदद से एक पत्र पुलिस अधीक्षक के नाम जरिए डाक भेजा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरामुफ्ती कोतवाल को प्रकरण की जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
-------------------------------
किशोरी से दुराचार की कोशिश, पिटाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि जैसे ही वह अरहर के खेत में घुसी इसी दौरान पहले से मौजूद गांव का युवक दबोच कर उसके साथ मनमानी करने लगा। युवक के चंगुल में फंसी किशोरी आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। किशोरी की चीख सुन आस-पास खेत में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े । ग्रामीणों को देख दुराचार में नाकाम युवक ने किशोरी को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
-------------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। पइंसा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर पड़ोसी युवक भगा ले गया। दो दिन पहले किशोरी घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। किशोरी के लापता होने पर कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस मामले में टाल-मटोल कर रही है।
--------------------------