फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने अधेड़ को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल(कौशाम्बी)। पिपरी के भगवतपुर गांव में बुधवार की दोपहर पड़ोसी ने अधेड़ को पीटकर लहूलुहान कर दिया। अधेड़ को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैै।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव का मोहन लाल किसान है। बुधवार की दोपहर वह धान की बेहन करने के लिए खेत पर गया था। बताया कि खेत पहुंचने के बाद वह सरकारी नलकूप से खेत में पानी लगा लिया। इसी दौरान पड़ोसी रामसेवक भी खेत में पानी लगाने के लिए पहुुंच गया। आगे पानी लगाए जाने के लिए दोनो भिड़ गए।

तीखी झड़प के बाद राम सेवक ने मोहन को पीटते हुए अधमरा कर दिया। किसान की चीख पुकार सुन आस-पास खेतों में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करते हुए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची ने जांच पड़ताल के बाद घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी ने अधेड़ को पीटकर किया लहूलुहान
खेत में पानी लगाने को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट, एफआईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें