फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता
विज्ञापन

सरायअकिल के भगवानपुर गांव का मामला, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके के भगवानपुर गांव में सरकारी नाली पर किया गया कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम से बुधवार को अभद्रता की गई। मामले में लेखपाल की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव के गजराज पुत्र वैजनाथ ने सरकारी नाली पर कब्जा करके निर्माण करा लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत 10 दिन पहले एसडीएम चायल से की थी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के बाद बुधवार को राजस्व कर्मचारी कब्जा हटवाने पहुंचे। लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि टीम के पहुंचते ही आरोपी गजराज भड़क गया। उसने अपशब्दों का का प्रयोग किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। जैसे-तैसे कब्जा हटवाने के बाद लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने गजराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें