फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे चौराहे पर की दादागीरी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन

भरे चौराहे पर की दादागीरी, वीडियो वायरल
पुलिस ने कहा, तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। स्थानीय कस्बे के प्रमुख चौराहे पर शुक्रवार दोपहर दबंगों ने जमकर दादागीरी की। दो युवकों को भरे चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने वालों को भी अपशब्द कहा। इस गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस फुटेज से शिनाख्त और तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मंझनपुर चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे करीब छह दबंग दो युवकों को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे। बताया जाता है कि आरोपी युवक मुख्यालय के ही रहने वाले हैं। वह युवकों की पिटाई क्यों कर रहे थे ? इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। दबंगों ने बीच-बचाव करने पहुंचे कस्बाइयों को भी गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। लिहाजा लोग किनारे हट गए। किसी तरह दबंगों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित भाग खड़े हुए। सरेआम की गई इस दादागीरी का किसी ने वीडियो बना लिया। कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो खुलेआम चौराहे पर घूम रहे दबंग भूमिगत हो गए। हालांकि पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि फिलहाल उन्हें किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। वीडियो देखकर आरोपियों की शिनाख्त कराई जाएगी। उनके खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें