फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के लिए गुंडई, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में टेंपो टैक्सी वालों से दबंग जबरन रुपया वसूलते हैं। रुपया न देने पर गुंडे सरेआम चालकों को मारपीट घायल कर देते हैं। शनिवार को भी मंझनपुर चौराहे पर अराजकता हुई। रुपया न देने पर दो लोगों को लोहे की राड व बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। चौराहे पर हो रही इस गुंडई का किसी ने विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई। इसका वीडियो वायरल हुआ तो कोतवाली पुलिस हरकत में आई।

जिला मुख्यालय से सिराथू, करारी, भरवारी व महेवाघाट की ओर जाने वाले टेंपो, टैक्सी वालों से दबंग जबरन रुपया वसूलते हैं। प्रति फेरा दस रुपया लिया जाता है। रुपया न देने पर उनका नंबर काट दिया जाता है। इसके अलावा उसके साथ मारपीट की जाती है। शनिवार दोपहर करीब चार बजे एक टैक्सी वाले से दबंग ने रुपये मांगे। उसने देने से इंकार कर दिया तो उसको दौड़ा-दौड़ा कर चौराहे पर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं लोहे के रॉड व बेल्ट से पीटा। चालक जान बचाने के लिए दुकान में घुसा तो उसको वहां से घसीट कर रोड पर लाया, इसके बाद दोबारा पीटा। किसी ने उसको बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसका एक युवक ने वीडियो बना लिया था। वीडियो देर शाम अधिकारियों के मोबाइल पर लोगों ने शेयर किया तो कोतवाली पुलिस हरकत में आई। मारपीट करने वाले युवक की तलाश में मंझनपुर चौराहा व बाजार में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला।
वसूली के लिए गुंडई, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें