फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चले बम, तीन घायल

Mon, 30 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (कौशाम्बी)। जमीन बंटवारे को लेकर शनिवार रात सिराथू के करनपुर गांव में जमकर लाठी-डंडे चले। बम भी फोेड़े गए जिससे तीन लोग जख्मी हो गए और दो घरों में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जल गया। बम धमाके और घरों से उठती लपटें देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। एसपी रतनकांत पांडेय ने गांव पहुंचकर लोगों को किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी अमृतलाल और दशरथलाल ने बताया कि उनका पट्टीदारों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम इसी को लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई थी। अमृतलाल की मानें तो शाम को हुए झगड़े को लेकर ही रात करीब 11 बजे पट्टीदारों ने उसके घर पर हमला कर दिया।

मारपीट, तोड़फोड़ के साथ बमों से हमला किया गया। एक के बाद एक तीन बम फेंके गए। बम फटने से उसका बेटा अशोक कुमार (28) के अलावा पिंटू (11) पुत्र दशरथ और विमला देवी (30) पत्नी रोशनलाल जख्मी हो गईं। बम की चिंगारी से दशरथलाल और अशोक कुमार के घर में आग लग गई। इससे दोनों घरों में रखी लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान भी जल गया। धमाकों से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर गांववाले जुटे। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, गांव में बमबाजी और आगजनी की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह और कई थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने बम हमले में जख्मी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीन बंटवारे की रंजिश में घटना हुई है। लखनलाल पुत्र अमृतलाल की तहरीर पर पुलिस ने भुइयादीन, राजकुमार, ओम प्रकाश, राजेंद्र कुमार और ननका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की तफ्तीश के साथ पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। रात हुई घटना से गांव में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें