फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 04 Aug 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। भोर घर की बत्ती गुल होने पर वह डंडे से ढीली तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान तार टूटकर युवक के ऊपर गिर गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवा सूरज कुमार (25) पुत्र रामचंद्र किसान है। सोमवार की रात खाना पीना करने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सो रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे अचानक उसके घर की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। उमसभरी गर्मी पर युवक की नींद टूट गई। इस पर वह बाहर देखा तो पड़ोसी के घर बिजली जल रही थी। इस पर खंभे से जुड़ी ढीली तार को डंडा लेकर ठीक करने लगा। इसी दौरान तार टूटकर युवक के ऊपर गिर गई। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसा देख घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराते हुए शव को तार से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें