फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-बाइक की आमने-सामने टक्कर, 12 घायल

Mon, 03 Aug 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के समीप सवारियों से भरा टेंपो सोमवार सुबह सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। इस दौरान अनियंत्रित हुआ टेंपो भी सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में बाइक सवार के साथ टेंपो में बैठे 10 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने चार की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर दिया। हदसे के बाद टेंपो चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सिराथू से सवारियां लेकर सोमवार सुबह मंझनपुर आ रहा टेंपो जैसे ही कस्बे के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा कि अचानक सामने से तेज रफ्तार में बाइक आ गई। बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बाइक से टकराने के बाद टेंपो चालक भी नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में बाइक सवार विद्यासागर (50) पुत्र मदनलाल निवासी भोला का पुरवा थाना पश्चिमशरीरा समेत टेंपो में बैठा राजू (25) पुत्र उदय लाल, मीरा देवी (40) पत्नी कंचन लाल, प्रियंका देवी (10) पुत्री राजनाथ, मुन्ना लाल (24) पुत्र रामरूप, अंशिका (03) पुत्री राजनाथ, राज नारायण (25) मंजू देवी (22) पत्नी राज नारायण, देवरती (55) पत्नी भुइरा, ऊषा देवी (27) पत्नी राजेन्द्र सभी निवासी मंझनपुर आदि घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने घायल पड़े बाइक सवार के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घायल अंशिका, मीरा, राजू और बाइक सवार विद्यासागर की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें