फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून-गो, लेखपाल को बेरहमी से पीटा

Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल । पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव के समीप बुधवार सुबह टक्कर मारने का विरोध करने पर ऑटो चालक ने खलासी संग मिलकर एक लेखपाल की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे कानून-गो को भी पीटा। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के सुधवर निवासी ओमनारायण पेशे से लेखपाल हैं। बुधवार सुबह वह साथी लेखपाल श्यामसुंदर निवासी इलाहाबाद व कानून-गो रामकैलाश निवासी पूरामुफ्ती के साथ कहीं पैमाइश करने जा रहे थे। ओमनारायण के मुताबिक लालापुर के समीप पीछे से आए ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो ऑटो चालक अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर खलासी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। लेखपाल को पिटता देख कानून-गो रामकैलाश बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। इस दौरान चीख पुकार पर ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी चालक, खलासी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर  रामआसरे सरोज का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें