फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना के बालू घाटों पर जेसीबी दिखी तो अब नपेंगे थानेदार

Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना घाटों पर बालू खनन में जेसीबी, पोकलैंड आदि का इस्तेमाल होते मिलने पर थानेदार जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने आपराधिक घटनाओं की विवेचना, वांछितों की धरपकड़ और फरियादियों की रिपोर्ट लिखने में बरती जा रही लापरवाही पर थानेदारों की क्लास ली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित वीरांगना दुर्गाभाभी सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। थानेवार हुई घटनाओं और उसकी प्रगति खंगालने के बाद एसपी ने गुस्सा जताया कि महिला उत्पीड़न, छिनैती, लूट आदि घटनाओं की लंबित पड़ी विवेचनाओं को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। थाने और चौकियों में आमजन की सुनवाई नहीं होने की रोजाना बढ़ती शिकायतों पर भी उन्होंने थानेदारों की क्लास ली।

सख्त हिदायत दी कि पीड़ितों को थाने स्तर पर न्याय दिलाया जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने सीओ और थानेदारों को अपने-अपने इलाके के बालू घाटों की निगरानी करने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी भी हाल में यमुना बालू घाटों पर जेसीबी और पोकलैंड नहीं दिखनी चाहिए। जांच में जेसीबी, पोकलैंड मिलने पर थानेदारों पर कार्रवाई होगी। उनकी कुर्सी भी छीन सकती है। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार, सीओ सिटी रमाकांत यादव, सीओ चायल रामभवन यादव , सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी, आरआई लाइन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें