बारा (ब्यूरो)। चुनावी खुन्नस में सोमवार रात विदांव गांव में दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। लाइसेंसी असलहे से लैस हमलावरों ने तोड़फोड़ करते हुए परिवार को पीट दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल भेज दिया। साथ ही हमलावरों के खिलाफ तहरीर लेकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के विदांव गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र विश्वनाथ किसान है। बताया कि चुनाव की रंजिश को लेकर सोमवार रात असलहे से लैस पड़ोसी ने साथियों के साथ घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़-फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने कमलेश के साथ पत्नी हिरन देवी और मां घसिटिया देवी को पीटकर अधमरा कर दिया। शोर पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस घायलों को नजदीक अस्पताल भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। एसओ अर्जन सिंह ने बताया कि रंजिश में मारपीट हुई है। पुलिस घटना की जांच और हमलावरों की तलाश कर रही है।