फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर किया अधमरा

Wed, 23 Mar 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैनी थाना क्षेत्र के चक सैनी गांव में सोमवार दोपहर पड़ोसी ने एक विवाहिता को पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने उसे थाने से डांटकर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख मंगलवार को मंझनपुर में पीड़िता ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


सैनी थाना क्षेत्र के चक सैनी गांव निवासी मतोष कुमार किसान है। सोमवार को वह खेत पर काम करने गया था। घर पर उसकी पत्नी आशा देवी अकेली थी। आशा देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर वह घर पर मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोसी पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर भिड़ गया। बेरहमी से पीट दिया। शोर पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। मंगलवार को एसपी ने एसओ सैनी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें