फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर घर से निकाला

Sun, 15 Jul 2018 12:24 AM IST
कौशाम्बी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू कस्बे में ब्याही एक महिला को मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकला दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता ने शनिवार को एसपी को घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


फतेहपुर शहर निवासी ताज मोहम्मद ने बताया कि उसने अपनी बेटी रुख्सार खान का विवाह 17 मई 2017 को सिराथू में जान मोहम्मद से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। ससुराल वालों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनीं। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले पति, सास, ससुर व ननद आदि ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। कहा कि मांग पूरी होने पर ही घर में घुसने की इजाजत दी जाएगी। शनिवार को एसपी ने सैनी कोतवाल को आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें