फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में धड़ल्ले से किया जा पॉलीथिन का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बाजार से पॉलीथिन को प्रतिबंध करने में महज 24 घंटे शेष हैं। इसके बावजूद अभी भी बाजारों में पॉलीथिन का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस पर पाबंदी के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करने की रणनीति बना ली है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन पर पाबंदी का फरमान जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई के बाद बाजारों को पॉलीथिन मुक्त करने का अल्टीमेटम दे रखा है। अब मात्र 24 घंटे शेष बचे हैं। इसे लेकर बाजारों में खलबली मची हुई है। बाजार से पॉलीथिन गायब होने के बाद कारोबार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर व्यापारी परेशान हैं। प्रशासनिक मशीनरी मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन कराने की तैयारी में जुटी है। जिला प्रशासन ने भी 15 जुलाई से अभियान चलाने की योजना बनाई है। दो दिन पहले डीएम की अध्यक्षता में हुई अफसरों की बैठक में इसकी रूपरेखा बनाकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें