फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकलवाया गया महिला का शव

Sat, 27 Oct 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। कुछ दिन पहले दफनाई गई गर्भवती महिला का शव शुक्रवार को कब्र से निकाला गया। मृतका के पिता की शिकायत और डीएम के निर्देश पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 पिपरी के सेंउढ़ा निवासी राम मूरत ने अपनी बेटी आसमा का विवाह चरवा के मिरकुंडी निवासी ओमप्रकाश से किया था। उसका आरोप है कि दहेज को लेकर उसकी बेटी को ससुराली प्रताड़ित किया करते थे। आसमा सात माह की गर्भवती थी। इलाज के लिए 14 अक्टूबर को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने शव को गांव में ही दफना दिया था। बेटी की मौत की खबर पर राममूरत मुंबई से सोमवार को घर आया। इसके बाद डीएम-एसपी से मिलकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। शव का पोस्टमार्टम कराने की फरियाद लगाई। जिलाधिकारी के आदेश पर चरवा पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्रिस्तान से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें