फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण सड़क किनारे फेंका

Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मढ़ी गांव से शुक्रवार भोर में दुकान में सो रहे एक युवक का करीब छह लोगों ने अपहरण कर लिया। युवक ने विरोध किया तो उसको मुड़ियाडोली गांव के समीप सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। सुबह लोगों ने युवक को बेसुध देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी, सीओ व कौशाम्बी थाने की पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर पट्टीदारों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मढ़ी निवासी कप्तान यादव उर्फ रिंकू (21) पुत्र बाबूलाल ने कौशाम्बी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के बगल परचून की दुकान खोल रखी है। रात में वह दुकान में सोया था। पुलिस में भर्ती की तैयारी के लिए गांव के कुछ साथियों के साथ वह भोर में रोज दौड़ने जाता है। बृहस्पतिवार रात वह घर में खाना खाने के बाद दुकान में सोने चला गया। भोर में दौड़ लगाने वाले साथी जब उसे जगाने पहुंचे तो वह गायब मिला। उसकी चप्पल चारपाई के पास और पैंट कुछ दूर पर मिली। इस पर साथियों ने घरवालों को जानकारी दी। दुकान पहुंचे परिजनों ने गांव में खोजबीन की पर सुराग नहीं लगा। सुबह होने पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा। युवक के गायब होने की सूचना इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। कुछ देर बाद पता चला कि कप्तान बेहोशी की हालत में थाना क्षेत्र के मुड़ियाडोली गांव के बाहर एक खेत में पड़ा है। मौके पर पुलिस और परिजन साथ-साथ पहुंचे। बेहोशी मिले युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं कौशाम्बी पुलिस ने युवक के भाई मदन गोपाल की तहरीर पर एक पट्टीदार समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें