फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर चलती ट्रक में महिला से गैंगरेप

Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
मंझनपुर। कानपुर के रामादेवी चौराहे पर रात में अकेली खड़ी एक महिला को चालक खलासी ने लिफ्ट दिया और रास्ते में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ये लोग महिला को अगवा कर लाए। सिहोरी टोल प्लाजा पर जाम लगा होने से महिला ने शोर मचाया तो चालक-खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के खागा की रहने वाली एक महिला गुरुवार देर रात घर आने के लिए रामादेवी चौराहा (कानपुर) में खड़ी थी। महिला का कहना है कि इस बीच पहले से खड़े ट्रक के खलासी ने उससे पूछा कि कहां जाना है। महिला ने खागा चलने को कहा तो खलासी ने किराया लगने की बात कही। झांसे में आई महिला ट्रक पर सवार हुई तो चालक और खलासी ने रास्ते में महिला के साथ रेप किया। वह लोग महिला को खागा उतारने के बजाय अपने साथ जबरन ले जा रहे थे। भोर करीब तीन बजे सिहोरी टोल प्लाजा पर जाम लगा था। मौका मिलने पर महिला ने शोर मचाया तो चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर कोखराज थाने का एक सिपाही मौके पर पहुंचा। सिपाही महिला को टोल बैरियर के पास लाकर पूछताछ कर रहा था तभी कहीं से आया चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। महिला के मुताबिक ट्रक में सवार लोग भदोही जाने की बात कह रहे थे। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें